Breaking News

जितेन्द्र जोशी की करतूत:कर्ज न चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश, फिर परिवार वालों से ही मांगी फिरौती

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 जून, 2023)

जितेंद्र जोशी की पत्नी को एक व्हाट्सएप कॉल आता है, जिसमें उसे बताया गया कि उसके पति को अपहरण कर लिया गया है। उनसे धमकी के साथ 15 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगा गया। इसके तुरंत बाद ही जोशी के परिवारवालों ने पुलिस में इस घटना की जानकारी दी।

जांच के 12 घंटे बाद जोशी को ढूंढ निकाला गया। जांच के दौरान जोशी ने खुलासा किया कि अपने पिता से पैसे लेने के लिए उसने अपना अपहरण करवाया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान जितेंद्र जोशी के तौर पर की गई है। दरअसल, 27 वर्षीय जितेंद्र कर्ज चुकाने के लिए अपनी झूठी अपहरण कर परिवारवालों से फिरौती की मांग कर रहा था।

फिलहाल इस मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे फिलहाल तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :सूदखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में आरोपी को अंतरिम अग्रिम जमानत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। सूदखोरी, धोखाधड़ी तथा जान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-