Breaking News

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘दंगल’, मार्च से पहले हिरासत में कई पहलवान, गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 मई, 2023)

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने नए संसद भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पहलवानों के समर्थन में जुटे हैं।

रामपुर से दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और बस में बैठकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। किसान वहां भी नारेबाजी कर रहे हैं।

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि आज महापंचायत जरूर होगी। हम अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। वे आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम प्रशासन से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हमारे लोगों को रिहा करने की अपील करते हैं।

दिल्ली के जंतर मंतर पर हंगामा शुरू हो गया। संसद भवन की ओर जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक लिया है। इस दौरान कई पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यूपी गेट पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली की सीमा में घुसने के दौरान रोका गया है। इस दौरान राकेश टिकैत ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली की सीमा में जाने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे पंचायत करने के लिए कहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-