Breaking News

बड़ी खबर:डराने वाले हैं कोरोना के आंकड़े, देश में 21 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल, 2023)

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। लगातार तीसरे दिन 24 घंटे के अंदर तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार से अधिक हो गई। मतलब अब देश में 21,179 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को कुल एक लाख 64 हजार 740 लोगों की जांच हुई। इनमें 3,038 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Check Also

उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

🔊 Listen to this     उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-