Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*27 अक्टूबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वितीया दिन – 02:20 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – विशाखा दिन – 02:32 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – आयुष्मान दिन – 10:22 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला दिन – 08:42 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:28 मि.।
सूर्यास्त – 05:40 मि. ।
व्रत – भ्रातृद्वितीया(भाईदूज),यमद्वितीया,चित्रगुप्त पूजा।
पर्व – भ्रातृद्वितीया(भाईदूज),यमद्वितीया,चित्रगुप्त पूजा।

आज विशेष

भ्रातृ द्वितीया (भाईदूज),यम द्वितीया,काशी में गोवर्धन पूजा,चित्रगुप्त पूजा,बही खाता लेखनी दवात आदि का पूजन,यमुना जी में स्नान,यम जी का तर्पण,यम पंचक समाप्त,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 02:32 मि. से।

कल विशेष

वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी‌ व्रत,नाग नथैया श्रीकृष्ण लीला तुलसीघाट काशी में,तीन दिवसीय सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रतारंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 01:29 मि. तक,रवियोग दिन – 01:29 मि. से,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 11:32 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन मिश्रित फलदाई है। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीय कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि – आज सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज किसी के भी ऊपर शीघ्र विश्वास न करें सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं।

कन्या राशि – आज दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि – आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि – आज अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे प्राप्त होंगे व प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि – आज अपने संबंधों के प्रति सजग रहें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि – आज नौकरी में बदलाव की संभावना है परन्तु फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुम्भ राशि – आज समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि – आज समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नवरात्र विशेष :हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, आचार्य पं सुधांशु तिवारी

🔊 Listen to this 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
12:34