आज रामनगर में बाला जी मन्दिर के सामने म्युनिसिपल पार्क, योग कुटी ,एम पी ईन्टर कालेज के आडिटोरियम मे,कोसी बैराज पार और फिटनेस पाईंट जिम मे और भी कई स्थानों पर लोगों ने योग करके योग दिवस मनाया।लोगो ने दैनिक दिनचर्या में योग क्रिया की बताई गई अहम योगिता।योग कुटी मे उपजिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने विभिन्न योगासन किए और वहां मौजूद सैंकड़ों योगप्रेमियों ने भी इन आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रामनगर ने लोगों को दिए संदेश में कहा कि वे एक बेहतर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सेहत के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।एम पी ईन्टर कालेज मे उज्ज्वला योग के नितिन ढोमने के नेतृत्व मे योग किये गये और फिटनेस पाईंट जिम मे भी योग कराये गये और योग के बारे स्वास्थ्य लाभ के बारे मे जानकारी दी गई,रामनगर में योग को लेकर, प्रशासन, राजनीतिक वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता ने योग दिवस के मौके पर लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 
Check Also
रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने हटाईं संरचनाएं, देखिए वीडियो
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में सरकारी …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

