Breaking News

बरेली में सकुशल मिला काशीपुर का लापता व्यापारी

पुनीत अग्रवाल
विनीत अग्रवाल 

बीते रोज बाबूगढ़ से लापता काशीपुर का व्यापारी बरेली में सकुशल मिला । याद दिला दें कि सोमवार की सुबह काशीपुर से दिल्ली जा रहे कूमॉयूं डीजल्स के स्वामी विनीत  अग्रवाल  बाबूगढ़ के पास एक ढाबे में उतरने के बाद शौचालय गये थे और फिर लौटकर नहीं आये।  जिससे चिंतित होकर उनके भाई तनुज अग्रवाल ने वहाँ की पुलिस को जानकारी दी थी। लेकिन देर रात जानकारी मिली कि वह बरेली में अपने किसी रिश्तेदार के वहाँ पहुँच गए हैं। उनके सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की साँस ली।

बताया जा रहा है कि व्यापार में आ रही कुछ दिक्कतों की वजह से वह परेशान चल रहे थे। इसी वजह से वह बाबूगढ़ से बस में बैठकर बरेली चले गये और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-