Breaking News

काशीपुर : और गुरु के आगे हार गये शिष्य

काशीपुर।  ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर क्रिसमस के मौके पर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया । यह क्रिसमस क्रिकेट लीग हर साल छात्र और शिक्षक के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आयोजित किया जाता है । फैकल्टी इलेवन और स्टूडेंट इलेवन के बीच हुए इस 15 ओवर के मैच में स्टूडेंट इलेवन ने 151 रन बनाये । हिमांशु काला ने 49 की बेहतरीन पारी खेली । वहीं दूसरी पारी में उतरे फैकल्टी इलेवन ने उसे चेज किया और शानदार जीत दर्ज की । 

इस क्रिकेट लीग का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने पिच पर बैटिंग करके की । संस्थान की सचिव शिवानी मेहरोत्रा ने बताया कि यह मैच छात्र और शिक्षकों के बीच एक आत्मीय रिश्ते बनाने के इरादे से खेला गया । वहीं संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह ने बताया कि वह स्वयं एक खिलाड़ी हैं और महिलाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए ।

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में हुई इस क्रिकेट लीग में फैकल्टी इलेवन ने जीतते हुए अपने छात्रों को यह जीत उपहार स्वरूप दी । और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्राचार्या डॉ शैल मिश्रा, रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल, मीडिया प्रभारी डॉ मनीष जैसल, स्पोर्ट्स इंचार्ज करण सिंह, सहायक प्रोफेसर सोनाली सिंह, तपश्री, सनी दास, अमरदीप सिंह, सलिल उपाध्याय नारायण दास, दीप्तिमा मिश्रा, दिव्या सूर्यवंशी आदि मौजूद रही ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-