Breaking News

उत्तराखंड से आये बच्चों के बीच दिल्ली के गढ़वाल भवन में हुई गित्येर प्रतियोगिता

@शब्ददूत ब्यूरो

नई दिल्ली। बद्री केदार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम गित्येर में उत्तराखंड से आए बच्चों ने अपनी गायकी से समा बांध दिया।

गौरतलब है कि संस्था हर वर्ष उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र से चयनित बच्चों को जनता से रु-ब-रु कराती है। इस वर्ष कुल नौ प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी भाषा अकादमी के सचिव जीत राम भट्ट, डीआईजी कोस्टगार्ड कैलाश नेगी, डिस्ट्रिक्ट जज प्रेम बर्तवाल और जज विनोद बर्तवाल कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर रहे पौड़ी के जितेंद्र, दूसरे स्थान पर रही काजल राणा और तृतीय स्थान प्राप्त किया दिव्या ने।

इस कार्यक्रम के संयोजक थे समाजसेवी व अधिवक्ता संजय शर्मा और विशेष सहयोग रहा व्यवसायी सुधीर रावत, प्रताप गुसाईं, डीपीएमआई के चेयरमैन विनोद बछेती, समाजसेवी कुसुम असवाल, पीएन शर्मा व एस के नेगी का।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-