Breaking News

बड़ी खबर :राम मंदिर दान राशि चोरी पर आर एस एस ने तोड़ी चुप्पी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का बयान, दोषियों को कठोर दंड और पारदर्शी व्यवस्था की उठाई मांग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2026)

नई दिल्ली। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने गुरुवार को आधिकारिक वक्तव्य जारी करते हुए घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा को गहरा आघात पहुंचा है तथा पूरा समाज इससे व्यथित है।

अपने बयान में होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र है। ऐसे में मंदिर के दान पात्रों से धनराशि की चोरी की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।

उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी अनुशंसा के आधार पर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर दंड मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास इस घटना को असाधारण मानते हुए मंदिर की व्यवस्था एवं संचालन में यदि कोई कमियां हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर करने के लिए परिणामकारी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्पन्न भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए तथा मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल इस दिशा में आवश्यक पहल करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी व्यवस्था, सुचारू संचालन तथा धार्मिक पवित्रता से युक्त वातावरण के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखेगा।

अपने वक्तव्य के अंत में सरकार्यवाह ने संपूर्ण हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियां हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने का प्रयास कर सकती हैं, इसलिए समाज को सजग रहकर ऐसे किसी भी षड्यंत्र को विफल करना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 काशीपुर को मिली हाईटेक रोड स्वीपर मशीन, महापौर दीपक बाली ने किया लोकार्पण

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर नगर निगम की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-