Breaking News

काशीपुर :श्री कायस्थ सभा की ये पहल तमाम समाजसेवी संगठनों के लिए अनुकरणीय उदाहरण,श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना “

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च 2026)

काशीपुर। समाज सेवा और सहयोग की ओर कदम बढ़ाते हुए श्री कायस्थ सभा द्वारा ‘श्री चित्रगुप्त कन्यादान एवं सामूहिक विवाह प्रोत्साहन योजना’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से असक्षम परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। संस्था का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है।

योजना के तहत श्री कायस्थ सभा से जुड़े आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए सभा भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा और ₹5100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं अन्य जरूरतमंद परिवारों को सभा भवन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट के साथ ₹5100 की सहायता प्रदान की जाएगी, बशर्ते विवाह सभा भवन में ही संपन्न हो।

इस योजना में शहीदों की बेटियों, विधवा माता की पुत्रियों, दिव्यांग कन्याओं एवं अत्यंत निर्धन परिवारों को प्राथमिकता देने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की जाएगी, जो आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट कार्यकारिणी को सौंपेगी। इसके आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रारंभिक चरण में वर्ष में अधिकतम 10 कन्याओं को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसे भविष्य में बढ़ाने की योजना है। आवेदन विवाह तिथि से कम से कम दो माह पूर्व करना अनिवार्य होगा, हालांकि विशेष परिस्थितियों में इस अवधि में छूट भी दी जा सकेगी। सहायता राशि विवाह के समय चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

साथ ही संस्था द्वारा सामूहिक विवाह को भी प्रोत्साहित करने की योजना है, जिसके तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और आयोजन सहयोग देने पर विचार किया जा रहा है।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक अशोक सक्सेना ने समाज के सक्षम लोगों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से योजना में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह समाज के सामूहिक दायित्व को निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना एडवोकेट, सुशील कुमार सक्सेना, गीता सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अपूर्व चित्रांश, राजेश चंद्र सक्सेना, अनूप सक्सेना, अनिल कुमार, रजनीश कुमार सक्सेना, कामिनी श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना, देवम सक्सेना, राम अवतार सक्सेना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : खोखरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला, नवविवाहित जोड़ों की आस्था,बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालू , देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2026) काशीपुर। खोखरा देवी मंदिर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-