Breaking News

काशीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने ठेला-फड़ वालों को जारी किए नोटिस, वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026)

काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों पर ठेला-फड़ और दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जारी नोटिस में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के निर्देशों तथा जिला प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आईआरसी-103:2012 के मानकों के अनुसार बाजार क्षेत्रों में फुटपाथ की निर्धारित चौड़ाई आम जनता के पैदल चलने के लिए होती है। लेकिन कई स्थानों पर ठेला-फड़ और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि सभी ठेला-फड़ और दुकानदार तत्काल प्रभाव से फुटपाथ खाली करें और दोबारा अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी का बयान—चेतावनी, रणनीति या आने वाले संकट का संकेत?अच्छे नहीं हैं आने वाले दिन?

🔊 Listen to this @विनोद भगत लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिडिल ईस्ट में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-