Breaking News

काशीपुर : खोखरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला, नवविवाहित जोड़ों की आस्था,बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालू , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2026)

काशीपुर। खोखरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी  मेले का आयोजन हो रहा है।  जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं, वहीं नवविवाहित जोड़ों की विशेष आस्था इस मंदिर को और खास बनाती है।

नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। खास बात यह है कि शादी के बाद नवविवाहित जोड़े यहां पहली बार माता के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। उनका मानना है कि माता का आशीर्वाद लेने से वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाल रहता है।

बिजनौर, चांदपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। एक श्रद्धालु आकाश चौधरी ने बताया कि वे शादी के बाद से लगातार हर साल यहां आ रहे हैं और केवल श्रद्धा भाव से माता के दर्शन करते हैं।

मंदिर के महंत महंत हिमांशु गिरी गोस्वामी के अनुसार, यह मंदिर प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है और मान्यता है कि इसका इतिहास पांडव काल से संबंधित है। उन्होंने बताया कि चैत्र माह में यह मंदिर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है और साल में एक बार श्रद्धालु यहां प्रसाद चढ़ाने अवश्य आते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नवरात्र के दौरान यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर में प्रसाद चढ़ाते हैं और परिक्रमा करते हैं।

मेला क्षेत्र में प्रसाद और अन्य सामान की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि महंगाई के चलते प्रसाद के दाम भी बढ़े हैं, लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जहां पहले प्रसाद 10-20 रुपये में मिलता था, वहीं अब 100 रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं जमीन के ठेके की कीमत भी हजारों से बढ़कर लाखों तक पहुंच गई है। इसके बावजूद मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर काशीपुर में आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां हर कोई माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंच रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी रामनगर रोड की बदहाली, सरकार की छवि पर पलीता लगा रहे अधिकारी, मिट्टी से पाट रहे गढडे, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2026) काशीपुर। रामनगर रोड इन दिनों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-