Breaking News
.

सी पी राधाकृष्णन बने देश के 17 वें उपराष्ट्रपति, विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया, 15 मत अवैध करार

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर 2025)

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत दर्ज की। जुलाई में जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफे के बाद यह चुनाव कराया गया। संसद के दोनों सदनों के 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिसमें से 15 मत अवैध पाए गए और 752 वोट वैध घोषित हुए। इनमें राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया।

 

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-