Breaking News

भारत ने मांसाहारी ‘दूध’ के आयात पर अमेरिका को कहा सख्त ‘ना’ धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2025)

नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा मांसाहारी चारे पर पली गायों के डेयरी उत्पाद भारत को निर्यात करने के प्रस्ताव को भारत ने सख्ती से ठुकरा दिया है। केंद्र सरकार ने धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य मानकों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका में गायों को दिए जाने वाले चारे में अक्सर सूअर, मछली या मुर्गी की चर्बी शामिल होती है। भारत सरकार का कहना है कि ऐसे चारे पर पली गायों से प्राप्त दूध और उससे बने उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं। भारत में पारंपरिक रूप से शाकाहारी आहार को प्राथमिकता दी जाती है, और यही संस्कृति दूध उत्पादन में भी परिलक्षित होती है।

इस व्यापारिक असहमति के कारण भारत को हर वर्ष करीब ₹1.03 लाख करोड़ के संभावित नुकसान की आशंका जताई गई है। बावजूद इसके, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आस्था और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला न केवल उपभोक्ताओं की धार्मिक आस्थाओं की रक्षा करता है, बल्कि यह देश में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम भी है। भारत पहले भी ऐसे कई प्रस्तावों को ठुकरा चुका है, जिनमें खाद्य सामग्री के उत्पादन में गैर-शाकाहारी तत्वों का उपयोग किया गया था।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जो भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और स्वास्थ्य मानकों के विरुद्ध हो।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-