Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7 दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2025)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हलचल मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में स्थित था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र झज्जर ही था। तब भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी। लगातार दो दिन भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

https://x.com/NCS_Earthquake/status/1943678557630378157?t=DSrG34kKRYZtTRF0tTgjlg&s=19

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-