Breaking News

बड़ोदरा पुल हादसे में 18 मौतों पर गडकरी का सख्त रुख : “गलतियों पर ठोक देना चाहिए”

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2025)

गुजरात के वडोदरा में महीसागर नदी पर पुल गिरने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस त्रासदी को दुर्भावनापूर्ण लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि ऐसी “गलतियों पर ठोक देना चाहिए”। गडकरी ने साफ कहा कि वह बेईमान ठेकेदारों और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में हैं।

गडकरी ने कहा कि वह गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तो छोड़ता नहीं हूं। अभी मेरा टारगेट है 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए, अब मैं ठेकेदार और अधिकारियों के पीछे लगूंगा। ये मेरे देश की संपत्ति है, मैं इसके साथ समझौता नहीं करूंगा। एक एक रोड में मेरे घर की दीवार है। जितनी चिंता मुझे मेरे घर की है, उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड के साथ है। इसके साथ समझौता नहीं करूंगा।’

उनका यह बयान पुल हादसे की पृष्ठभूमि में आया है, जब देश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंत्री के इस रुख को लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-