Breaking News

बिग ब्रेकिंग :अंबानी पर सेबी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया, 25 करोड़ जुर्माना, फंड की हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनियों के शेयर गिरे

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त 2024)

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के खिलाफ सेबी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें शेयर बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही उन पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगी है।उनके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस  के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को बैन किया गया है और अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है। वहीं रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए बैन किया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

सेबी की ओर से जारी 222 पेज के फाइनल ऑर्डर के मुताबिक, जांच में पता चला कि आर एच एफ एल के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की। उन्होंने फंड का खुद इस्तेमाल किया, लेकिन दिखाया की ये फंड लोन के तौर पर दिया गया है।बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस तरह के लोन को बंद करने और कॉर्पोरेट लोन्स की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया।

हालांकि सेबी ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए आर एच एफ एल को धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों के बराबर जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। वहीं अन्य एंटीटीज ने फंड डायवर्जन में मदद की।अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपए, अमित बापना पर 27 करोड़ रुपए, रवींद्र सुधालकर पर 26 करोड़ रुपए, और पिंकेश आर शाह पर 21 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट, सहित अन्य कंपनियों पर फंड की हेराफेरी में शामिल होने के कारण 25-25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस पावर में गिरावट है। रिलायंस इंफ्रा सबसे ज्यादा करीब 14%, रिलायंस होम फाइनेंस 5.12% और रिलायंस पावर 5.01% गिर गया है।

Check Also

काशीपुर :मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के समर्थन में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, विरोधियों के हौसले पस्त, भाजपाई हुये गदगद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जनवरी 2025) काशीपुर । भाजपा महिला मोर्चा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-