Breaking News

पंचांग: व्यापार में सफलता, विचारों में मन रहेगा अटका या फिर होगा धन लाभ? आचार्य धीरज याज्ञिक से जानिये

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१२ अप्रैल २०२४*

सम्वत् -२०८१
सम्वत्सर – पिङ्गल।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – वसंत।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – चतुर्थी दिन – ०४:५३ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – रोहिणी रात्रिशेष – ०४:३५ मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – आयुष्यमान दिन – ०७:४६ मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०४:५३ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०६:२० मि.।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – नवरात्र।

*आज विशेष-* *कूष्माण्डा देवी एवं श्रृंगारगौरी यात्रा तथा दर्शन,वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी श्रीगणेश दमनकोत्सव (दौनापत्र से पूजन),पुष्पांजली उत्सव जैनियों का,रवियोग रात्रिशेष – ०४:४५ मि. से,यमघंट योग रात्रिशेष – ०४:४५ मि. तक।*

*कल विशेष -* *स्कन्दमाता देवी एवं विशालाक्षी देवी दर्शन तथा यात्रा,श्री पंचमी लक्ष्मी पूजन,श्रीराम राज्य महोत्सव,मीनावतार पंचमी,कल्पादि पंचमी,वैशाखी पर्व आरंभ,अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ११:२३ मि. पर,संक्रांति से ४ घंटा पहले तथा बाद में पूण्यकाल,खरमास समाप्त,मध्यरात्रि से पहले संक्रांति होने से आज ही मध्याह्न काल से सूर्यास्त तक मेष संक्रांति का पूण्यकाल,सत्तू संक्रांति,सौम्य गोल,हरिद्वार काशी प्रयाग आदि में स्नान तथा सत्तू पंखा जलकलश ऋतुफल आदि का दान उत्तम होता है,रवियोग पूरे दिन रात,बंगला नववर्ष प्रारंभ,नेपाली वैशाख आरंभ,पुष्पांजली व्रत आरंभ जैनियों का,बहाग बिहू (आसाम),चड़क पूजा (बंगाल),मेषादि (तमिलनाडु),पशुपति पूजन से ब्रह्मलोक प्राप्ति।*

राशिफल

मेष राशि – आज सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता से बचकर रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-