Breaking News

पश्चिम बंगाल हत्याकांड : टीचर के परिवार ने कहा भाजपा या आरएसएस से नहीं था कोई संबंध

शब्द दूत ब्यूरो 

मुर्शिदाबाद । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या ने बड़ा राजनीतिक बवंडर खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने इस तिहरे हत्याकांड को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही दावा किया कि पाल एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता थे। हालांकि, पाल के परिवार ने बीजेपी के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। परिवार का कहना है कि भाजपा या आरएसएस से नहीं था और न ही  किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन से कोई संबंध था। परिवार ने दोनों राजनीतिक दलों पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए आलोचना की।

ज्ञात हो कि 40 वर्षीय स्कूल अध्यापक पाल के अलावा उनकी पत्नी ब्यूटी और पांच वर्षीय बेटे अंगन की जियागंज के लेबू बागान इलाके स्थित घर पर हत्या कर दी गई थी। बंधु प्रकाश पाल की 68 वर्षीय मां माया पाल ने कहा कि मेरा बेटा कोरे कागज की तरह था। वह कभी बीजेपी या तृणमूल कांग्रेस से नहीं जुड़ा रहा। वह कभी आरएसएस में नहीं रहा। ये सब झूठ फैलाया जा रहा है।

पाल और उनके बेटे का शव एक कमरे में मिला था, जबकि पत्नी ब्यूटी की लाश दूसरे कमरे में मिली थी। पुलिस का कहना है कि पहले पति और पत्नी की हत्या की गई। इसके बाद बेटे अंगन का गला घोंटा गया और किसी भारी चीज से उसपर वार किया गया ताकि वह जिंदा न बचे। पुलिस के मुताबिक, चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दो को बाद में रिहा कर दिया गया। गवाहों के बताए हुलिया के आधार पर स्केच भी तैयार किए जा रहे हैं।

पुलिस को शक है कि हत्या की वजह निजी रंजिश हो सकती है। बीजेपी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, तृणमूल ने कहा है कि पाल बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई का शिकार हुए हैं। उधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारे गए परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य के डीजीपी को चिट्ठी लिखी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-