Breaking News

खुशखबरी :पिथौरागढ़ से पहली विमान सेवा शुरू, 18 घंटे का सफर 1 घंटे का

नैनी सैनी हवाई अड्डे का विहंगम दृश्य

शब्द दूत ब्यूरो

पिथौरागढ़ । शहर से चार किलोमीटर दूर देश के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे नैनी सैनी से आज पहली उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन एक निजी हवाई जहाज से नौ यात्रियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे के लिये उड़ान भरी।

पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए अभी तक 18 घंटे लगते थे। अब मात्र एक घंटे में पिथौरागढ़ से दिल्ली पहुंचने का सपना साकार हो गया। इस हवाई सेवा को एक निजी कंपनी हैरिटेज एविएशन संचालित कर रही है। आज सुबह साढ़े 11 बजे विमान ने उड़ान भरी और ठीक साढ़े 12 बजे यह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।

हवाई कंपनी ‘हैरिटेज एवियेशन’ के अनुसार  विमान ने पूर्वाहन 11:30 बजे पिथौरागढ से उडान भरी और हिंडन एयरपोर्ट पर साढे बारह बजे पहुंचा । हैरिटेज एवियेशन के प्रबंधक एम एस धामी ने कहा कि एक घंटे की उडान हर दिन संचालित होगी। हिंडन से यह प्रतिदिन एक बजे चलेगी और नैनी सैनी हवाई अड्डे दो बजे पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि पिथौरागढ से हिंडन का प्रति व्यक्ति किराया 2470 रू है जबकि वापसी का किराया 2270 रू रखा गया है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

किच्छा नगरपालिका चुनाव का नतीजा क्या तराई के मतदाताओं का मिजाज है? 2027 के लिए भाजपा के सामने क्या संकेत?

🔊 Listen to this @विनोद भगत किच्छा नगरपालिका चुनाव का परिणाम स्थानीय राजनीति से कहीं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-