Breaking News

Ranchi रेल मंडल ने चलाई Women स्पेशल ट्रेन, महिलाओं को टिकट और ट्रेन चलाने की मिली जिम्मेदारी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2024)

Ranchi: महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के रांची रेल मंडल ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक गई। इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए आरपीएफ सभी महिला थीं।

इतना ही नहीं टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। बड़ी और पूरी जिम्मेवारी संभालते हुए महिला कर्मी फक्र का अनुभव कर रही हैं। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर रेलवे सजग है। रांची रेल मण्डल के अनेक बड़ी जिम्मेवारियों को महिलाकर्मी बखूबी निभा रही हैं।

रांची रेल मंडल के डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है। उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा की गयी इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि आज महिलाएं कोई भी काम करने में सक्षम हैं। आज भी समाज के लोग महिलाओं को कमजोर और अबला समझते हैं। रांची रेल मंडल का उन लोगों को संदेश है कि वे अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-