Breaking News

पंचांग: मित्रों का व्यवहार उग्र होगा आपके प्रति?अपनी सोच बदलें, आचार्य धीरज याज्ञिक से जानें

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*०६ मार्च २०२४*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शिशिर।
दिन – बुधवार।
तिथि – एकादशी रात्रि – ११:४३ मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा दिन – १०:२० मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – व्यतिपात प्रातः – ०७:२५ मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु दिन – ०४:०७ मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – कुम्भ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५३ मि.।
व्रत – एकादशी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *विजया एकादशी व्रत सबका।*

*कल विशेष -* *एकादशी व्रत का पारण।*

राशिफल

मेष – आज कोई खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजीखर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृष – आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय कातनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

मिथुन – आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें। मुसीबत में आ सकते हैं।

कर्क – आज सोच को बदलें। दुसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

सिंह – आज प्रारंभ से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।शीघ्रता में कोई काम न करें।

कन्या – आज यश,मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी की भावनाओं को समझें।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।मित्रों से भेंट,उपहार मिलेगा।

तुला – मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक – लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

धनु – आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

मकर – आज जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध ना करें।

कुम्भ – आज दिन व्यस्त रहेगा।मित्रों के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधिया लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेगा।

मीन – आज व्यर्थ के दिखावे एवं आडम्बरों से दूर रहें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-