Breaking News

झारखंड में आज होगी बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि; वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। राज्य के सभी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रांची (Ranchi) में बीते रविवार को दिन में हुई छिटपुट बारिश के बाद देर रात फिर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान तेज गर्जन के साथ हवाएं भी चलीं। हालांकि सुबह का मौसम शांत रहा पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, आज यानी सोमवार को राजधानी रांची में वज्रपात के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मार्च सोमवार को राज्य के सभी जिलों के लिए आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी पूरे राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है व वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर लोगों को थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

मौसम केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जाएगी। ओलावृष्टि को लेकर कुछ जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है, जिनमें खासतौर पर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-