*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*४ अक्टूबर २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – बुधवार।
तिथि – पंचमी दिन – ०९:०८ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – रोहिणी रात्रि – १०:४८ मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – सिद्धि दिन – ११:५० मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:११ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५७ मि.।
व्रत – चंन्द्रषष्ठी।
पर्व – कुछ नहीं।
*आज विशेष -* *षष्ठी श्राद्ध,चन्द्रषष्ठी व्रत चंद्रोदय व्यापिनी चन्द्रोदय रात्रि – ०९:२४ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धियोग पूरे दिन रात,रवियोग रात्रि – १०:४८ मि. से।*
*कल विशेष-* *सप्तमी श्राद्ध,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०९:०२ मि. से, रात्रि – ०९:१५ मि. तक,रवियोग रात्रि – ११:३८ मि. तक।*
*पितृपक्ष में विशेष -* *आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।*
*पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
*अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा एवं पितरों के निमित्त दान करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।*
राशिफल
मेष राशि – आज व्यावसायिक सन्दर्भ में स्वयं को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।कयासों के लिए समय ठीक नहीं है।भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है।गर्मी या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
वृष राशि – आज व्यापारिक क्षेत्र में अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है।अत्यधिक लोकप्रिय होंगे और परिवार के सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि – आज का दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहेगा।पदोन्नति या व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ का प्रबल संकेत है।भौतिक सुख सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे।स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य संतुष्टि प्रदान करेंगे।
कर्क राशि – आज रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे।कल्पना और रचनात्मकता प्रगति में मदद करेगी। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति के भी प्रबल संकेत है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं।
सिंह राशि – आज नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी।
कन्या राशि – आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भ्रमित रह सकते हैं। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि – आज भाग्य साथ देगा।नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। इस संबंध में विदेश यात्रा भी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे।कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितायेंगे।
वृश्चिक राशि – आज नए काम और नौकरी बदलने के लिए अच्छा वक्त है। नौकरी वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियाँ और सौभाग्य मिलेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है।
धनु राशि – आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।
मकर राशि – आज दृढ़ निश्चय होकर पूरे लगन से कार्यों को क्रियान्वित करेंगे,परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा।व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा। बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा।
कुम्भ राशि – आज लिए गए उचित निर्णय लाभ देंगे।एक नई साझेदारी में प्रवेश करने का अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध अधर में है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें।
मीन राशि – आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकते हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वित्तीय रूप से आज अच्छा दिन है |
*।।ऊँ जगत: पितरौ वन्दे।।*
आरंभ हो चुके पितृपक्ष में पितरों के कल्याणार्थ श्रीबज्रांग संस्कृत विद्यालय में नित्य श्री गीता जी,गजेंद्र मोक्ष,भगवान नारायण का वैदिक मंत्र पुरुषसूक्त एवं *पितृसूक्त* का पाठ पितरों के निमित्त किया जायेगा।
अपने मृत मातापिता एवं पूर्वजों के कल्याण हेतु तथा *पितृदोष* निवारण के लिए जो भी इसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपना नाम गोत्र एवं दक्षिणा – ११००/- मेरे 9956629515 नंबर पर गूगल पे,फोन पे,पेटियम करें और स्क्रीन शॉट भेजे।
।।सबका मंगल हो।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



