@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2023)
मथुरा। आज शाम यहां एक बडा हादसा हुआ ।हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर मार्ग में एक पुरानी और जर्जर इमारत की एक दीवार गिर गयी। जिसकी चपेट में आकर पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि गिरधारी बागवाला के पुराने मकान के ऊपरी हिस्से की दीवार गिरी। घटना शाम करीब छह बजे की है। दुर्घटना में पांच लोगो की मृत्यु हो गई है। तीन घायल हैं।।मौके पर डीएम एसएसपी पहुंचे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे थे। मरने वाले भी श्रद्धालु हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
