Breaking News

देश में बड़ा और दुखद हादसा :पुल गिरने से 40 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों लोग गिरे हैं नदी में, बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2022)

गुजरात  के मोरबी में आज शाम केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के दौरान पुल पर करीब 150 लोग थे।   जिनमें कई लोग नदी में गिर गये और मौके से मिली जानकारी के मुताबिक 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। माच्छू नदी पर बना ये पुल 3 दिन पहले ही आम लोगों के लिए खोला गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नया बना पुल कैसे टूट सकता है? राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि पिछले सात महीनों से बंद इस पुल को तीन दिन पहले खोला गया था जबकि अभी इसे फिटनेस सर्टीफिकेट भी नहीं मिला था।  इस पुल की मरम्मत का काम ओरेवा ग्रुप ने कराया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि पुल जिस समय टूटा उस समय उस पर कई महिलाएं और बच्चे भी थे।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई लोग नदी में उतरे हैं।लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें और प्रोफेशनल गोताखोर भी मौके पर पहुंचे हैं।  यह पुल करीब 140 साल पुराना है।

मौके पर अभी भी बचाव अभियान चल रहा है लेकिन अंधेरे की वजह से वहाँ काफी दिक्कतें आ रही हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-