@शिवकुमार शर्मा
निंबाहेड़ा (31 मार्च 2022) । चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रतलाम (एमपी) के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर, घड़ी के साथ भारी नकदी और करीब 8-10 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है।
वहीं, उदयपुर और जयपुर एटीएस टीम भी देर शाम निम्बाहेड़ा पहुंची। तीनों आरोपियों के किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का पुलिस और एटीएस को शक है।
इस मामले में राजस्थान पुलिस ने 4 अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। 2 आरोपियों को पुलिस रतलाम से पकड़कर लायी है। 1 को टोंक से और 1 अन्य को जयपुर से हिरासत में लिया है। मामले से जूड़े करीब सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। कल जुबेर, अल्तमस और सरफुद्दीन उर्फ सेफुल्ला को गिरफ्तार किया था। सामग्री के सप्लायर के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मध्यप्रदेश एटीएस की टीम भी पूछताछ के लिए राजस्थान आयेगी. जयपुर एटीएस और उदयपुर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में डीजीपी एमएल लाठर ने कहा है कि पूरा मामला नेशनल सिक्योरिटी से जूड़ा है. पूरी जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को नाकाबंदी के दौरान निंबाहेड़ा पुलिस ने कार से 3 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनसे टाइमर सहित बम बनाने की सामग्री और 8 से 10 किलो आरडीएक्स मिला है। वहीं, उक्त मामले को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच शुरू की। सामने आया कि तीनों आरोपियों के पास एमपी नंबर की कार थी। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
माना जा रहा है कि इनके निशाने पर राजधानी हो सकती थी. ये आरोपी जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की फिराक में थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान एटीएस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 युवक रतलाम की ओर एमपी नंबर कार से आ रहे थे। निम्बाहेड़ा पुलिस ने अफीम तस्करी का संदेह होने पर इस कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी का दौरान पुलिस को कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर, घड़ी के साथ भारी नकदी मिली और करीब 8-10 किलो आरडीएक्स मिला।
बड़ी मात्रा में बम सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत राज्य की एटीएस सहित केंद्रीय एजेंसियों को सूचना पहुंचाई। जिसके बाद देर रात उदयपुर, जयपुर एटीएस टीम और कई बड़े अधिकारी निम्बाहेड़ा पहुंचे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal