एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में बिरला ऑडिटोरियम में राजस्थान के अपने हजारों समर्थकों के समक्ष हिम्मत सिंह हाड़ा , व कोटा से 50 अन्य कांग्रेस बीजेपी के कार्यकर्ताओं आमआदमीपार्टी अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह , राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के साथ संभाग प्रभारी नवीन पालीवाल ,प्रदेश संग़ठन प्रभारी महिला शक्ति डॉ आरती गर्ग, कोटा संभाग प्रभारी महिला शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष तारा पटियाल की राजस्थान के प्रमुख ज्वलंत मुद्दो पर चर्चा हुई ।
राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हिम्मत सिंह हाड़ा को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार लिया।
जयपुर में चीनू भाटिया , राजेंद्र मीणा , राजू मिश्रा,मंसूर खान , स्वीटी शर्मा,ऋषभ महावर,सत्यनरायण पाठक,इदरीस वारसी,जितेंदर शर्मा,जीवन सैनी, मनमोहन गुप्ता,रामकरण मीणा, अशफाक अंसारी, छत्रसाल सिंह, आदि ने हिम्मत सिंह हाड़ा के पार्टी ज्वाइन करने पर हर्ष जताया ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
