बूंदी (25 मार्च 2022) ।भाजपा किसान मोर्चे प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा ने बूंदी जिले के शक्ति केंद्र संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के चित्तौड़ रोड स्थित उत्सव रिसोर्ट में सम्मेलन को किया संबोधित ।
भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी ने बताया कि रिणवा ने जिले के शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों ,मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया । सम्मेलन से पूर्व बूंदी सर्किट हाउस पर भाजपा जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा के नेतृत्व में भाजपा सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा हरिराम रिणवा का भव्य स्वागत किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा ने कहा की बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और भाजपा हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि परिवार तभी आगे बढ़ सकता है जब परिवार के सभी लोग एकजुट होकर परिवार की उन्नति और उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है और यह हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री इस देश को भाजपा परिवार ने दिया है।
भाजपा जिला प्रभारी आनंद गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति का कार्य पूर्ण करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चारों राज्यों में विजय के लिए शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जहां पार्टी ना पहुंचे वहां कार्यकर्ता पहुंचते हैं, जहां पहुंचे वहां पार्टी को व्यवस्थित करते हैं, जहां व्यवस्थित हो गई वहां पर पार्टी को अजेय बनाना है।
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा ने बूथ कार्यकारिणी व शक्ति केंद्र की संरचना के बारे में उपस्थित नेताओं को विस्तार से अवगत कराया । उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूंदी भाजपा संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी आपके निर्देशानुसार और बेहतर तरीके से कार्य करके दिखाएगी।
बैठक में मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा,जिला प्रभारी आनंद गर्ग, जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा, जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल व योगेंद्र श्रृंगी,पूर्व जिलाध्यक्ष कालू लाल जांगिड़,शौकीन राठौर,हेमराज नागर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यनारायण गौतम,बूंदी विधानसभा विस्तारक रितेश चित्तोड़ा, के पाटन विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा,हिंडोली विधानसभा विस्तारक मोतीलाल मीणा, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी,मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। शक्ति केन्द्र प्रभारी सम्मेलन की सभी व्यवस्था बूंदी शहर मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार सहित बूंदी शहर टीम ने किया ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने किया । सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
