Breaking News

रात्रि चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

@ शिवकुमार शर्मा

बूंदी (24 मार्च 2022) । ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नैनवां पंचायत समिति की सुवानियां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर राहत दी।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने तथा सीमा ज्ञान करवाने की बात कही। इस पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए। पीएम आवास व खाद्य सुरक्षा की समस्या पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पोर्टल शुरू होने पर इसका लाभ उन्हें मिलने लगेगा। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी श्योराम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने चैनपुरिया गांव के पास प्रगतिशील काश्तकार शोभाग मल मीना द्वारा नई तकनीक से की जा रही खेती का अवलोकन भी किया। उन्होंने काश्तकार द्वारा खेती में अपनाई जा रही तकनीक की सराहना करते हएु कहा कि अन्य काश्तकारों को भी इनका अनुसरण खेती में करना चाहिए। इस दौरान कृषि व नाबार्ड के अधिकारी भी साथ रहे। इससे पहले जिला कलक्टर ने नगर पालिका नैनवां का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अद्भुत : अब रात में भी उगेगा सूरज? अंतरिक्ष से रोशनी बेचने का दावा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) कल्पना कीजिए। रात के 9 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-