बड़वानी। मध्य प्रदेश की भूमिका भाजपा सरकार में मंत्री का मानना है कि मौत होती रहती है जिसकी उम्र हो जाती है उसे मरना ही पड़ता है।
जी हाँ ये संवेदन हीन बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के पशुपालन मंत्री और कोरोना प्रभारी मंत्री का कहना है। कोरोना से मौत हो रही हैं तो उसे कोई रोक नहीं सकता। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आने से लोगों की मौतें भी हो रही है।
#WATCH: MP Minister Prem Singh Patel speaks on deaths due to #COVID19. He says, "Nobody can stop these deaths. Everyone is talking about cooperation for protection from Corona…You said that many people are dying every day. People get old and they have to die." (14.04.2021) pic.twitter.com/os3iILZGyM
— ANI (@ANI) April 15, 2021
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की बजाय ऐसे समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंत्री के बेतुके बयान सामने आए है। पशुपालन मंत्री और कोरोना प्रभारी प्रेमसिंह पटेल ने एक बयान में कहा कि कोरोना से मौतें तो हुई है, उसे कोई रोक नहीं सकता। कोरोना से बचने के लिए सुयोग करें, मास्क पहनें दूरी बनाएं। मंत्री यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि मरने का क्या है, उम्र हो जाती है उसको तो मरना ही पड़ता है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal