Breaking News

काशीपुर :चार साल जनता के साथ छल किया , जश्न के कार्यक्रम रद्द कर स्वीकार किया भाजपा ने :सहगल

काशीपुर। चार साल बेमिसाल नहीं उत्तराखंड की जनता के साथ छल किया भाजपा सरकार ने। उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के फैसले पलटने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि चार वर्षों में त्रिवेंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसका जश्न भाजपाई सरकार या फिर नये मुख्यमंत्री द्वारा मनाया जा सके। 

वहीं चार साल बेमिसाल के कार्यक्रम रद्द करने का सीधा मतलब है कि चार साल बदहाल रहे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  कहा कि इसके पीछे एक बात और है जिससे भाजपाई बुरी तरह भयभीत हैं, वह ये कि यदि त्रिवेंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है तो न सिर्फ विपक्षी बाण नये मुख्यमंत्री को झेलने पड़ेंगे बल्कि जनता जनार्दन के सवालों का जवाब देते भी नहीं बनेगा।

संदीप सहगल ने कहा कि इन सवालों से बचने की कोशिश में सरकार चार साल का जश्न नहीं मना रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि समयचक्र देखिये, सत्ता की भूखी भाजपा उत्तराखंड में आज अपने द्वारा बुने गए जाल में फंस गई है। जश्न मनाने और न मनाने पर सवाल उठ रहे हैं, और भाजपा इन सवालों में घिरकर रह गई है। इधर जनता कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। हर कदम पर जनता के साथ छल करती आ रही भाजपा के प्रति सूबे की जनता में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-