Breaking News

दिल्ली जाते हुए काशीपुर का व्यापारी लापता , परिवार में कोहराम

पुनीत अग्रवाल
विनीत अग्रवाल

भाई के साथ दिल्ली जाते शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के रास्ते से लापता होने से हड़कंप मच गया है . व्यापरी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है . आशंका व्यक्त की जा रही है की व्यापारी का अपहरण किया गया है . माता मंदिर रोड निवासी विनीत अग्रवाल की कटोराताल पुलिस चौकी के पास कुमाऊ डीजल्सके नाम से गोदाम है माइको मोबिल आयल का उनका कुमाऊ में व्यापार चलता है . जानकारी के अनुसार आज सुबह विनीत अग्रवाल अपने छोटे भाई तनुज के साथ व्यापारिक कार्य से कार से दिल्ली के रवाना हुए थे .बाबूगढ़ पहुंच कर शिवा ढाबे के पास उन्होंने नाश्ता करने के लिए कार रोकी . कार के रुकने पर बड़े भाई विनीत शौचालय के लिए जाने की बात कहकर गए लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो तनुज ने उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की और मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच आफ था . किसी अनहोनी की आशंका के चलते तनुज ने पुलिस को मामले की सूचना दी .मौके पर बाबूगढ़ पुलिस ने तनुज से मामले की जानकारी ली .बाबूगढ़ कोतवाल राजेश भर्ती ने बताया की उनका कम्पनी से कोई विवाद चल रहा था .जिस मामले में ही दोनों भाई दिल्ली मीटिंग में जा रहे थे .छोटे भाई ने बताया की वह मीटिंग में भी नहीं गए . वहीँ यह भी पता चला है की पहले भी विनीत दो तीन बार ऐसी तरह से जा चुके हैं .अभी तक इस मामले कोई तहरीर नहीं दी गयी है .

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए, काशीपुर से डॉ दीपिका गुड़िया,संदीप सहगल, इंदुमान को मिली महत्वपूर्ण जगह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2026) देहरादून। लंबे इंतजार के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-