देहरादून । चमोली हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य के सभी नागरिकों को पीड़ित परिवारों के साथ रहना है।
यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा को भीषण बताया। लेकिन इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिस तरह से राज्य की जनता पीड़ा में साथ दिया वह अपने आप में अतुलनीय है। उन्होंने सरकार के मुखिया होने के अपने फर्ज को निभाते हुये तत्काल मौके पर अधिकारियों की टीम ले जाकर जिस तरह से आपदा प्रबंधन किया व राहत कार्यों का निरीक्षण किया उससे चमोली आपदा और अधिक भयंकर रूप धारण नहीं कर पायी।
भाजपा नेता मनीष वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आपदा में राज्य की जनता की पीड़ा पर व्यक्त संवेदना और फौरी मदद पर भी धन्यवाद दिया है। श्री वर्मा ने राहत और बचाव कार्य में लगे सुरक्षा बलों व मेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से लोगों की जान बचाई वह अपने आप में प्रशंसनीय है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





