काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में यहां से कांग्रेस जन गाजीपुर बॉर्डर पर किसान रैली में पहुंचे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा सरकार देश के किसानों के हक की आवाज को लाठी-डंडों से दबाना चाहती है। उस सरकार को देश की सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं आज देश का किसान सड़कों पर है। जिसका कारण भाजपा के तुगलकी फरमान जोकी कृषि बिल के चलते किसान आज सड़कों पर निकलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदे बिल की खामियां नहीं बता रहे हैं।जिसका उदाहरण पिछले एक माह से ऊपर चल रहे शांतिप्रिय किसान प्रदर्शन के दौरान इस कप कपा देने वाली सर्द मौसम में किसान जो अपने खेत खलियान अपने घर छोड़कर केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर है। लेकिन हताश नहीं भाजपा सरकार किसानों, नागरिकों पर कितना भी जुल्म करें जवाब उसे आने वाले समय में जरूर मिलेगा।
काशीपुर से गाजीपुर बॉर्डर पर जाने वाले कांग्रेसियों में चेतन अरोरा, राजू छीना ,जगजीत सिंह जीतू, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी ,नितिन कौशिक आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।




Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal