Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड में स्कूल एक नवंबर से खोले जाएंगे, केबिनेट बैठक में लिया फैसला

देहरादून । उत्तराखंड केबिनेट बैठक में त्रिवेन्द्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में स्कूल एक नवंबर से खोले जाएंगे। हालांकि पहले चरण में सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए ही स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूलों को पूरी तरह सैनेटाइज किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में त्रिवेंद्र कैबिनेट ने स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर पर इसको लेकर विचार किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:महाराणा प्रताप चौक स्थित साइकिल मरम्मत की दो दुकानें और फल की दुकान में लगी आग, सब कुछ जलकर राख, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026) काशीपुर। शहर के व्यस्त इलाके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-