काशीपुर । प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की दिनदहाड़े घर में घुसकर करीब 10 लोगों ने गोली मार दी। जिससे युवक की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगा देख परिजनों में कोहराम मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि गौरव 22 वर्ष पुत्र सरजीत निवासी गुलजारपुर पत्थर पुरी कुंडेश्वरी का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी आज प्रातः था लगभग 4:00 बजे मृतक गौरव के घर आ गई थी। बतातेहैं कि गौरव से विवाह करने की जिद पर अड़ी थी। मृतक के परिजनों ने किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह गौरव से ही विवाह करने की जिद कर रही थी। मामले की जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो किशोरी के भाई ने अपने साथ आठ दस अन्य युवकों को साथ लेकर मृतक गौरव के घर आ धमके। उन लोगों ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी।
गोली लगते ही गौरव जमीन पर गिर गया। तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए मृतक मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। उसकी कुंडेश्वरी चौराहे पर दुकान है जहां पर वह कार्य करता था। मृतक के 6 भाई दो बहनों में सबसे छोटा था।
अचानक हुई युवक की हत्या परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैै। मृतक के भाई रवि ने बताया कि गांव की ही किशोरी से उसके भाई का प्रेम चल रहा था जिसके चलते उसकी बहन आज प्रातः 4:00 बजे उनके घर पर आकर बैठ गई थी। वह उसके भाई से विवाह करने की जिद कर रही थी मृतक के परिवार ने उस लड़की को वापस घर जाने के लिए कहा लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी थी। आरोपियों ने आज दोपहर करीब 12:00 बजे उसके घर में घुसकर तमंचे से गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 








Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal