Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :मां बेटा समेत चार कोरोना संक्रमित मामले, देर रात की रिपोर्ट

काशीपुर । बीती देर रात आरटीपीसीआर लैब की रिपोर्ट में छह वर्षीय बालक समेत चार लोग कोरोना संक्रमित आये हैं ।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि रामपुरम निवासी 46 वर्षीय मां और उनका 6 वर्षीय पुत्र कोरोना पॉजिटिव आये हैं ।वहीं आवास विकास निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तथा खड़गपुर देवीपुरा निकट सत्यम पैलेस निवासी 50 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है।

इन चारों के सैंपल 31 जुलाई को लिये गये थे। ये चारों बीमार थे और इनका उपचार राजकीय चिकित्सालय से किया जा रहा था। चारों को कोविड-19 सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:महाराणा प्रताप चौक स्थित साइकिल मरम्मत की दो दुकानें और फल की दुकान में लगी आग, सब कुछ जलकर राख, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026) काशीपुर। शहर के व्यस्त इलाके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-