Breaking News

“देखो फिर से इंसान हो गये” पृथ्वी दिवस पर हिमांशु जोशी के गीत को अपने अभिनय से सजाया हेमंत पांडे ने

मुंबई। लॉकडाउन के चलते आज विश्व पृथ्वी दिवस भी है। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के निवासी हिमांशु जोशी ने पृथ्वी दिवस और लॉकडाउन की जुगलबंदी करते हुए एक गीत लिखा। सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने इस गीत पर अभिनय कर इस संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

हिमांशु जोशी के निर्देशन पर हेमंत पांडे ने अपने घर में ही इसे शानदार तरीके से शूट किया जिसे काफी सराहा जा रहा है। हेमंत पांडे कहते हैं कि इसकी शूटिंग उन्होंने घर के भीतर रहकर की है। इस शूटिंग मे उनके शॉट में उनकी टेक्निकल टीम, पत्नी पुष्पा और बेटे हार्दिक व हिमांशु ने विशेष सहयोग दिया है।

गीत में बड़े सुंदर ढंग से इंसान के फिर इंसान बनने का चित्रण किया गया है। गायक और संगीतकार विक्रांत भारतीय ने इसे अपनी आवाज और संगीत से सजाया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-