राजैरी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
यह घटना सोमवार दोपहर बाद कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी टेकरी इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा आतंकियों का समूह बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
आतंकियों का यह समूह सोमवार दोपहर बाद भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान नंगी टकरी इलाके में आतंकियों ने बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र में प्रवेश कर लिया और जोरदार विस्फोट हो गया। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में समूह के चारों सदस्य मारे गए। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल बताया |
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



