सोमवार को कांग्रेस और INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। CJI सूर्यकांत ने INDI गठबंधन वाले विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। CJI ने INDI गठबंधन से कहा है कि वे मार्च की जगह याचिका दायर करें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस और INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। CJI सूर्यकांत ने INDI गठबंधन वाले विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। CJI ने INDI गठबंधन से कहा है कि वे मार्च की जगह याचिका दायर करें।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के अनुरोध के जवाब में CJI ने कहा कि जिन मुद्दों को वे उठाना चाहते हैं, वे पहले से ही अदालत के विचाराधीन हैं और सुप्रीम कोर्ट में उन पर सुनवाई चल रही है।
बता दें कि विपक्षी गठबंधन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने और कथित चुनावी धांधली को लेकर CJI को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहा था।
सीजेआई ने मिलने से किया इनकार
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CJI ने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में मुलाकात से इनकार करने के कारण भी बताए हैं। CJI ने कहा कि अदालत के पास किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से इस तरह प्रशासनिक स्तर पर मिलने का अधिकार नहीं है; अदालत का काम याचिका पर सुनवाई करना और फैसला सुनाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था होने के नाते सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं और यह हर नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



