Breaking News

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

@शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026)

नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला (शिखा श्योरन) ने अपनी संवेदनशील, यथार्थपरक और मानव-केंद्रित कला के माध्यम से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय कला जगत में भी काशीपुर का मान बढ़ाया है। अपनी जड़ों से जुड़ी रहकर समाज की अनकही कहानियों को कला के रूप में प्रस्तुत करने वाली शिखा आज एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

शिखा बिस्ला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, काशीपुर से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से पूरी की। शिक्षा काल से ही उनकी कला में सामाजिक सरोकार, संवेदना और यथार्थ की झलक स्पष्ट दिखाई देने लगी थी, जो आज अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की ऐनेक्स गैलरी में आयोजित उनकी एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ मानव जीवन की उन कहानियों को स्वर देती है, जो अक्सर समाज में देखी तो जाती हैं, लेकिन सुनी नहीं जातीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे कला-परिचर्चा के साथ होना है , जबकि यह आम दर्शकों के लिए 11 से 17 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी।

‘ज़िक्र’ प्रदर्शनी में ग्रेफाइट पेंसिल और चारकोल माध्यम से बनाए गए यथार्थवादी चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। इन चित्रों में चेहरे स्वयं एक कथा बन जाते हैं, जिनमें भावनाएँ, संघर्ष, गरिमा, सहनशीलता और जीवन के गहरे अनुभव साफ झलकते हैं। शिखा की कृतियाँ किसानों, ग्रामीण श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों जैसे समाज के हाशिये पर खड़े वर्गों की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती हैं।

पिछले तीन वर्षों में शिखा बिस्ला देशभर में 25 से अधिक सामूहिक कला प्रदर्शनियों में सहभागिता कर चुकी हैं और अनेक प्रतिष्ठित कला संस्थानों से सम्मान व सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। ‘ज़िक्र’ को उनकी कला-यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो समकालीन भारतीय कला में मानव-केंद्रित सामाजिक यथार्थवाद की बढ़ती प्रासंगिकता को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।

काशीपुर की इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता न केवल नगर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। शिखा बिस्ला की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Check Also

पत्रकार राकेश अचल को वाग्धारा नवरत्न सम्मान 13 फरवरी को मुंबई में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026 मुंबई । मध्य प्रदेश के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-