@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2026)
बारामती, महाराष्ट्र — महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्यमंत्री अजित पवार का विमान शुक्रवार सुबह बारामती के पास क्रैश हो गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस दुर्घटना से कई लोग घायल हुए हैं और घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएँ मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान स्थानीय समय 9:23 बजे के आसपास बारामती हवाई पट्टी पर उतरने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि विमान के अंदर सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन एवं आपात सेवाओं ने घटनास्थल को सील कर दिया है और अग्निशमन दल, पुलिस तथा मेडिकल टीम घटनास्थल पर लगातार कार्य कर रहे हैं। हादसे के कारणों का शुरुआती आंकलन किया जा रहा है।
इस बीच राज्य सरकार सहित अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

