Breaking News

कांग्रेस ने घोषित की उत्तराखंड के सभी जिलाध्यक्षों व शहर अध्यक्षों की नई सूची, अलका पाल बनीं काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

@शब्द दूत ब्यूरो (12 नवंबर 2025)

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड  में सभी जिलों और शहरों के नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी इस सूची में कुल 27 जिलों व शहर इकाइयों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, अल्मोड़ा से  भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेश्वर से  अर्जुन चन्द्र भट्ट, चमोली से  सुरेश डिमरी, चम्पावत से  चिराग सिंह फर्त्याल, देहरादून सिटी से डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, हल्द्वानी सिटी से  गोविंद सिंह बिष्ट, काशीपुर  से श्रीमती अल्का पाल, रुद्रपुर सिटी से श्रीमती ममता रानी और देवप्रयाग से  उत्तम असवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।

डीडीहाट से  मनोहर सिंह टोलिया, हरिद्वार से  बलेश्वर सिंह, हरिद्वार सिटी से  अमन गर्ग, कोटद्वार से  विकास नेगी, कोटद्वार सिटी से श्रीमती मीना देवी, नैनीताल से  राहुल छिमवाल, पच्छवदून से  संजय किशोर, परवदून से  मोहित उनियाल, पौड़ी गढ़वाल से  विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ से  मुकेश पंत, पुरोला से  दिनेश चौहान, रानीखेत से  दीपक किरोला, रुड़की से  फुरकान अहमद, रुड़की सिटी से  राजेन्द्र कुमार चौधरी, रुद्रप्रयाग से  कुलदीप कंडारी, टिहरी गढ़वाल से  मुरारी लाल खंडवाल, उधमसिंह नगर से  हिमांशु गाबा और उत्तरकाशी से  प्रदीप सिंह रावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस संगठन ने नई नियुक्तियों के साथ राज्यभर में पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए मजबूत टीम तैयार करने का संदेश दिया है।

Check Also

दुखद :थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला , पुलिस विभाग में शोक की लहर

🔊 Listen to this रात करीब 9:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-