Breaking News
.

बिग ब्रेकिंग :उत्तराखण्ड ने केंद्र से मांगा 5702 करोड़ का विशेष पैकेज, आपदा में 79 की मौत, 90 लापता

@शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर 2025)

देहरादून। उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई भारी क्षति की भरपाई और भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को आपदा से बचाने के लिए केंद्र सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मांगी है। विभाग के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग को विस्तृत ज्ञापन भेजा है।

सचिव के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग और सार्वजनिक सड़कों को 1163.84 करोड़, सिंचाई विभाग को 266.65 करोड़, ऊर्जा विभाग को 123.17 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 4.57 करोड़, विद्यालयी शिक्षा विभाग को 68.28 करोड़, उच्च शिक्षा को 9.04 करोड़, मत्स्य विभाग को 2.55 करोड़, ग्राम्य विकास को 65.50 करोड़, शहरी विकास को 4 करोड़, पशुपालन विभाग को 23.06 करोड़ तथा अन्य विभागों को 213.46 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। कुल मिलाकर विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों को 1944.15 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष हानि पहुंची है।

विभाग ने परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और पुनर्प्राप्ति के साथ-साथ क्षतिग्रस्त होने की कगार पर खड़ी संरचनाओं को स्थिर करने के लिए अतिरिक्त 3758 करोड़ रुपये की मांग की है। इस प्रकार राज्य ने कुल 5702.15 करोड़ रुपये का पैकेज केंद्र से मांगा है।

आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 के बीच प्राकृतिक आपदाओं में 79 लोगों की मृत्यु हुई, 115 लोग घायल हुए और 90 लोग लापता हैं। वहीं, 3953 छोटे-बड़े पशुओं की मौत हुई है। इस अवधि में 238 पक्के और 2 कच्चे भवन पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 2835 पक्के और 402 कच्चे भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़ी संख्या में दुकानें, होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हुए हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र से मांगी गई राशि से न केवल क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण होगा बल्कि भविष्य में आपदा से बड़ी हानि को रोकने और अवस्थापना संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

 

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-