Breaking News

कांवड़ यात्रा में साजिश की आशंका! शाहदरा की सड़कों पर मिले कांच के सैकड़ों टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2025)

दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र से कांवड़ यात्रा के मार्ग पर एक बड़ी साजिश की आशंका सामने आई है। शनिवार सुबह यात्रियों के मार्ग में लगभग एक किलोमीटर तक कांच के सैकड़ों टुकड़े बिखरे पाए गए। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया या किसी दुर्घटना का परिणाम था।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “यह कांवड़ियों को नुकसान पहुँचाने की साजिश हो सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इसकी जानकारी दे दी गई है और उन्होंने भी घटना का संज्ञान लिया है।”

PWD विभाग ने मौके पर पहुँचकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है और जानकारी दी है कि इस मामले में अराजक और शरारती तत्वों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। निगम के कर्मचारी युद्ध स्तर पर मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं ताकि किसी भी कांवड़ यात्री को असुविधा न हो।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब श्रावण मास के चलते हजारों श्रद्धालु दिल्ली से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में कांवड़ लेकर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस ने भी आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखे तो तुरंत स्थानीय थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

फिलहाल कांवड़ यात्रा जारी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-