सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 50% तक की कटौती की है। यह कटौती विशेष रूप से उन हाईवे पर हुई है जहां ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर या एलिवेटेड स्ट्रेच मौजूद हैं। यहां यात्रा करने के लिए अब कम टोल चुकाना होगा। इससे सफर की लागत घटेगी। हाईवे टोल 50% सस्ता हुआ, पुल-सुरंग वाले रास्तों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2025)
नई दिल्ली। सरकार ने हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब पुल, सुरंग, फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों वाले हिस्सों पर टोल टैक्स 50 प्रतिशत तक सस्ता हो गया है। परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2008 के पुराने नियमों में बदलाव करते हुए यह अहम निर्णय लिया है।
नई व्यवस्था के तहत अब टोल निर्धारण के लिए दो विकल्प तय किए गए हैं। पहला, यदि संरचना (जैसे पुल या सुरंग) की लंबाई मुख्य सड़क की लंबाई के 10 गुना से कम है, तो उस आधार पर टोल लिया जाएगा। दूसरा, यदि पूरी सड़क की लंबाई उस विशेष संरचना की लंबाई से 5 गुना अधिक है, तो उस आधार पर टोल लागू होगा। इन दोनों में से जो भी न्यूनतम होगा, वही टोल दर लागू की जाएगी।
सरकार के इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि सफर की लागत में भी बड़ी कमी आएगी। लंबे समय से यात्रियों की यह मांग थी कि छोटे पुलों या फ्लाईओवर के लिए पूरे रूट जैसा टोल वसूला जाना अन्यायपूर्ण है। अब नई नीति से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि यात्रियों की जेब पर बोझ भी कम होगा।
परिवहन मंत्रालय के इस कदम को आमजन हित में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, जो भविष्य में यात्राओं को अधिक सुगम और किफायती बनाएगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal