@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2025)
नई दिल्ली। मध्यम वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) में बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूरी पाता है, तो इससे रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट संभव है, जिससे सीधे तौर पर मिडिल क्लास को आर्थिक राहत मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य महंगाई के दौर में आम आदमी का बोझ कम करना है। बताया जा रहा है कि जीएसटी परिषद जल्द ही इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ले सकती है। छूट के दायरे में दैनिक उपयोग की कई ऐसी वस्तुएं शामिल की जा सकती हैं, जो अभी 12% या 18% टैक्स स्लैब में आती हैं।
सूत्रों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावों को देखते हुए भी रणनीतिक रूप से अहम हो सकता है। इससे एक ओर सरकार की जन-हितैषी छवि मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर देश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि केंद्र सरकार आम जनता की जेब पर पड़ रहे बोझ को कम करने की दिशा में गंभीरता से कदम उठा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal