Breaking News

देश का ‘सबसे अमीर भिखारी’, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2025)

मुंबई।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले भरत जैन को दुनिया का ‘सबसे अमीर भिखारी’ कहा जा रहा है। भले ही वह सड़कों पर भीख मांगते नजर आते हों, लेकिन उनकी संपत्ति जानकर आप चौंक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत जैन की कुल संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये है।

करीब 40 सालों से भीख मांग रहे भरत जैन रोजाना औसतन 2500 रुपये तक कमा लेते हैं। यही नहीं, उनके पास मुंबई में दो आलीशान फ्लैट हैं जिनकी कुल कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन फ्लैटों में उनका परिवार रहता है।

सिर्फ फ्लैट ही नहीं, भरत जैन के पास ठाणे में एक कमर्शियल स्पेस भी है जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है और हर महीने 30,000 रुपये की आमदनी प्राप्त करते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि भरत जैन का परिवार सामाजिक रूप से काफी व्यवस्थित जीवन जी रहा है। उनके बच्चे मुंबई के एक प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।

यह मामला न केवल आमजन को चौंकाता है, बल्कि समाज में भिक्षावृत्ति, आय के साधनों और संपत्ति के संबंध में गहरे सवाल भी खड़े करता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-