Breaking News

सरकारी सड़क पर अतिक्रमण कर बनी मजार प्रशासन ने की ध्वस्त,देखिए वीडियो

सरकारी सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी मजार शिकायत मिलने पर हुई धवस्तीकरण की कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2025)

संभल।  थाना एचौड़ा कंबोह क्षेत्र में गांव अखबंदपुर काफूरपुर के भवालपुर मार्ग पर सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बनी अवैध मजार को प्रशासन ने हटाया।

शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की, जिसमें पाया गया कि मजार सरकारी सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी। जिलाधिकारी और एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध मजार को हटाकर सड़क की जमीन कब्जा मुक्त कराई।

लेखपाल मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के आदेशानुसार की गई है। इससे सड़क का मार्ग खुला और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित हुआ। प्रशासन भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-